

टेक कंपनी गूगल ने गूगल मीट (Google Meet) पर एनिमेटेड वीडियो बैकग्राउंड (Animated Video Background) फीचर को रोल आउट कर दिया है। अब एंड्रॉयड (Android) यूजर्स इसका फायदा उठा पाएंगे। अब तक यह सुविधा सिर्फ आईओएस और डेस्कटॉप के लिए उपलब्ध था। बता दें कोरोना महामारी के कारण अधिकांश कर्मचारी घर से काम रहे हैं। वहीं स्कूलों और कॉलेजों की पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है। ऐसे में वीडियो कॉलिंग का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। कस्टमर्स की सुविधा के लिए कंपनी लगातार नए फीचर्स शामिल कर रही है।
यूजर्स की प्राइवेसी बनाए रखेगा
गूगल मीट में यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड को वीडियो से बदल सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए 6 वीडियो जारी किए है। जिसमें पार्टी, क्लासरूम जैसे थीम है। गूगल के अनुसार जल्द यूजर्स को ओर बैकग्राउंड मिलेंगे। नया फीचर स्मार्टफोन पर दो सप्ताह में आ जाएगा। कंपनी का कहना है कि कस्टम बैकग्राउंड यूजर्स को प्राइवेसी बनाए रखने में मदद करेगा।
