सत्य सटीक स्वतंत्र

आईफोन से कैसे दिखती है पृथ्वी, स्पेस से खींची गई फोटो, देखें Photo और Video

0 1,112
Above News

अंतरिक्ष में आईफोन । हाल ही में अंतरिक्ष गए अरबपति जेरेड इसाकमैन (Jered Isaacman) ने एक फोटो शेयर की है। जो काफी वायरल हो रही है। स्पेएक्स इंसपीरेशन4 (SpaceX’s Inspiration4) के साथ पहले नागरिक मिशन में अंतरिक्ष गए इसाकमैन ने ट्विटर पर पृथ्वी की फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, जो उन्होंने आईफोन (iPhone) से ली है।

जेरेड इसाकमैन ने फोटो शेयर करते हुए कहा कि आश्चर्यजनक है एक आईफोन इस तरह से शॉट ले सकता है। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया। इसाकमैन ने यह उड़ान के दौरान शूट किया था। उन्होंने कहा, ‘मैं और साथी बहुत लकी थे।’ हमने जो अनुभव लिया है, उसे दुनिया के साथ साझा करने की हर संभव कोशिश करेंगे।

बता दें यह स्पेसएक्स का पहला नागरिक मिशन था। इसके चालक दल में चिकित्सक सहायक हेले अर्सीनॉक्स, एयरोस्पेस डेटा इंजीनियर, वायु सेना के अनुभवती क्रिस्टोफर सेम्ब्रोस्की और भू-वैज्ञानिक डॉक्टर सियान प्रॉक्टर शामिल थे। इसके अलावा Arceneaux ने स्पेस से धरती का एक 360 डिग्री का व्यू पोस्ट किया। वह उसे जीवन बदल देने वाला एक्सिरेंस बताया।

 

 

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo