सत्य सटीक स्वतंत्र

जियो का बड़ा धमाका, 100 रुपए में 6 OTT ऐप्स का लें मजा

0 1,496
Above News

टेलीकॉम कंपनी Jio अपने यूजर्स के लिए कुछ नए प्लान्स पेश करने जा रही है। यह प्लान्स Jio Fiber पोस्टपेड कैटेगरी के तहत पेश किए जाएंगे। इसमें यूजर्स को कई धमाकेदार बेनिफिट्स मिलेंगे। इन प्लान्स को 22 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। अगर आप किसी प्लान में सिर्फ इंटरनेट का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको सिर्फ उसी का पैसा देना होगा। वहीं अगर आप OTT ऐप्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको प्लान उसी हिसाब से दिया जाएगा। JioFiber ने दो नए प्लान लॉन्च किए हैं- एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट प्लस। आइए तो सबसे पहले इन प्लान्स के बारे में जानते हैं।

जीओ फाइबर एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट प्लस प्लाननया एंटरटेनमेंट प्लान 399 रुपए या 699 रुपए के प्लान का विस्तार होगा। आपको पहले इनमें से कोई भी प्लान खरीदना होगा और फिर 100 रुपए प्रति माह का एंटरटेनमेंट प्लान लेना होगा इसमें यूजर्स को 30Mbps की स्पीड मिलेगी। अगर यूजर केवल इंटरनेट प्लान लेना चाहते हैं तो उन्हें 399 रुपए देने होंगे। अगर इसके साथ 6 ऐप्स का एक्सेस भी चाहते हैं तो 100 रुपए और देने होंगे यानि की 499 रुपए देने होंगे। यदि आप अधिक ऐप्स तक पहुंच चाहते हैं तो आप एंटरटेनमेंट प्लस प्लान के साथ जा सकते हैं।

यह प्लान प्रति माह 200 रुपए पर आएगा और 14 ओटीटी ऐप्स Disney Hotstar, Zee5, Sonyliv, Voot, Sun Nxt, Discovery+, Hoichoi, Altbalaji, Eros Now, Lionsgate, ShemarooMe, Universal+, Voot Kids, JioCinema तक पहुंच प्रदान करेगा। इन प्लान्स में अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स 999 रुपये से लेकर 3999 रुपये वाले सभी प्लान एंटरटेनमेंट प्लस कैटिगरी के हैं, जो पहले भी आते थे।

999 रुपए वाले प्लान में आपको 150Mbps की स्पीड और अमेजन प्राइम मिलेगा। वहीं 1499 रुपए वाले प्लान में कंपनी 300 Mbps की स्पीड के साथ अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स बेसिक दे रही है। अन्य किसी भी योजना में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यदि आप अभी भी बिना किसी OTT सब्सक्रिप्शन के JioFiber से अपनी एंट्री-लेवल प्लान्स को जारी रखना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo