सत्य सटीक स्वतंत्र

August 31 Deadline: काबुल एयरपोर्ट खाली करने की उल्टी गिनती शुरू, अमेरिका ने नाकाम किए 5 रॉकेट

0 915
Above News

August 31 Deadline: अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद अमेरिका सहित कई देश अपने नागरिकों को तेजी से बाहर निकाल रहे हैं। यह रेस्क्यू ऑपरेशन अपने अंतिम पड़ाव पर है और 31 अगस्त को अमेरिका अपने सभी सैनिकों को बाहर निकालकर काबुल एयरपोर्ट खाली कर देगा। इसके बाद भी जो लोग वहां रह जाएंगे, उनका बाहर निकलना काफी मुश्किल होगा। हालांकि आतंकी इस रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी डालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यहां एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। इन धमाकों में अमेरिकी सैनिकों की भी मौत हो चुकी है। इस बीच यहां के एयरफील्ड डिफेंस सिस्टम ने 5 रॉकेट हमले नाकाम किए हैं।

अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट पर 5 रॉकेट दागे गए थे, लेकिन एयरफील्ड डिफेंस सिस्टम ने यह हमला नाकाम कर दिया और जान-माल की बड़ी तबाही रुक गई। अमेरिकी सेना ने एक आत्मघाती हमलावर को मारने के लिए काबुल एयरपोर्ट के उत्तर-पश्चिम में रॉकेट से हमला किया था। इस हमले में 2 लोगों के मारे जाने की खबर है

तालिबान ने कहा सभी को बाहर जाने की अनुमति होगी

तालिबान ने अमेरिका और कई प्रमुख यूरोपीय देशों समेत 90 से अधिक देशों को यह आश्वासन दिया है कि उनके नागरिकों को और तालिबान के भी जो नागरिक यहां से बाहर जाना चाहते हैं उन्हें अफगानिस्तान से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। अमेरिका सहित सभी देशों ने बयान जारी करके इस बारे में जानकारी दी है।

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo