सत्य सटीक स्वतंत्र

Pizza Party in Space Station: अंतरिक्ष में पिज्जा पार्टी, स्पेस स्टेशन में पिज्जा खाते दिखे एस्ट्रोनॉट !

0 927
Above News

 

Pizza Party in Space Station। एस्ट्रोनॉट्स के लिए अंतरिक्ष की यात्रा करना बहुत रोमांचक होता है और इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत भी करना पड़ती है। साथ ही अपनी मनपसंद खाने-पीने पर भी पाबंदी लग जाती है। लेकिन हाल ही में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में एस्ट्रोनॉट्स द्वारा Pizza Party करने का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे स्पेस स्टेशन में एस्ट्रोनॉट्स पिज्जा खाकर एन्जॉय कर रहे हैं। धरती पर पिज्जा पार्टी करना तो आम बात है, लेकिन अंतरिक्ष स्टेशन में पिज्जा पार्टी करना एक असाधारण काम है और जिसने भी इस वायरल वीडियो को देखा, वह चकित रह गया।

अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेस्केट ने शेयर किया वीडियो

इंस्टाग्राम पर अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेस्केट ने स्पेस स्टेशन में पिज्जा पार्टी करते हुए इस वीडियो को शेयर किया है। एक मिनट के वीडियो में 6 अंतरिक्ष यात्रियों का एक ग्रुप अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में ‘फ्लोटिंग पिज्जा पार्टी’ का आनंद लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो में उन्हें सामग्री को इकट्ठा करते हुए और हवा में तैरते हुए पिज्जा बनाते हुए भी दिखाया गया है। अंतरिक्ष याक्षी थॉमस पेस्केट ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि “दोस्तों के साथ फ्लोटिंग पिज्जा नाइट, यह लगभग पृथ्वी पर शनिवार जैसा लगता। वैसे एक अच्छा शेफ कभी भी अपने रहस्यों को उजागर नहीं करता है, लेकिन मैंने एक वीडियो बनाया ताकि आप जज बन सकें। ”

खूब वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर अंतरिक्ष में पिज्जा पार्टी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इस वीडियो को अभी तक 702,819 बार देखा जा चुका है और 137,977 लाइक मिल चुके हैं। अंतरिक्ष में इस अद्भुत पिज्जा पार्टी के सीन को देखने के बाद लोग भी स्तब्ध और उत्सुक हैं। एक यूजर ने लिखा कि “अंतरिक्ष पिज्जा बहुत बढ़िया। निश्चित रूप से अंतरिक्ष में पिज्जा बनाना एक चुनौती है। पिज्जा बनाने के पूरी प्रक्रिया देखना अच्छा लगा।

 

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।
Below News
Above Reporter Photo